सुल्तानपुर, मार्च 4 -- गोसाईगंज,संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मीरदासपुर गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर हजारों के कीमती जेवरात, नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मीरदासपुर निवासी राम सुख वर्मा व परिवार के अन्य सदस्य रात को भोजन करने के बाद मकान के आगे के हिस्से में सोए हुए थे। रात करीब 2 से 4 बजे के बीच में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस आए। सोने की चेन, तीन अंगूठियां,चांदी के जेवर, 50 किलो सरसों, 25 किलो चना, पीतल के बर्तन और पचास हजार नकद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई,इसके बाद हड़कंप मच गया। खोजबीन करने पर मकान के पास बक्सा और सौ मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में तीन सूटकेस...