सुल्तानपुर, मार्च 10 -- सुलतानपुर। सीतापुर जिले में पत्रकार की बदमाशों द्वारा घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हत्या किए जाने से पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकारों के एक समूल ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। पत्रकारों ने नौ सूत्रीय मांगों में पत्रकार परिजनों को मुआवजा देने सुरक्षा के इंतजाम करने, प्रदेश में पत्रकार आयोग का गठन करने की मांग की गई है।पत्रकारों ने कहा कि सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए। धान खरीद में हो रहे गड़बड़ झाले व चावल माफिया के खेल की सीबीआई जांच कराई जाए, प्रदेश भर में भ्रष्टाचार का पर्याय बने रजिस्ट्री विभाग के काले कारनामों की जांच हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.