सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- जयसिंहपुर, संवाददाता जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर बिरसिंहपुर मार्ग से सिकियां में सहिनवा गांव को जोड़ने वाली सड़क बर्बाद है। बर्बाद सड़क पर चलने में राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।सड़क को दुरुस्त कराये जाने की माँग ग्रामीण कर रहे हैं। दोस्तपुर- बिरसिंहपुर मार्ग से सिकियां से पक्की सड़क सहिनवा गांव से होते हुए ढेमा को जोड़ती है। सिकियां से सहिनवा गांव तक सड़क की हालत इस कदर खराब है कि साइकिल और पैदल चलना भी राहगीरों के लिए मुश्किल हो रहा है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। सड़क खराब होने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। काफी दिनों से सड़क टूटी हालत में है। जिम्मेदार सड़क को दुरुस्त कराने में ध्यान नहीं दे रहे हैं। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय का कहना है की क्षेत्र के खराब सड़कों को दुरुस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.