सुल्तानपुर, मार्च 18 -- गोसाईगंज,संवाददाता। उघडपुर गांव स्थित काली माता चौरा पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं ने रुक्मणी विवाह प्रसंग का आनंद लिया। कथा वाचक आचार्य पंडित प्रवीण मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह की कथा सुनाते हुए भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रुक्मणी विवाह प्रेम, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मणी का हरण कर विवाह करना यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति और प्रेम में भगवान स्वयं अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक इंद्रभान सिंह ने भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अशोक मिश्रा, लाल दुबे, केदारनाथ दुबे, भाजपा नेता राम पूजन दुबे, रामकेश यादव, तालुकदार दुबे, केसरी दुबे, पप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.