सुल्तानपुर, मार्च 4 -- सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। कोतवाली नगर के दरियापुर स्थित लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिला। शव देखते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस व जीआरपी को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शास्त्री नगर विनय कुमार सिंह ने शव को कब्जे लिया। बताया कि दरियापुर स्थित रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 913/37 पर एक शव मिला है। उसकी शिनाख्त दरियापुर निवासी नरेश माहेश्वरी पुत्र श्रीचंद माहेश्वरी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अग्रिम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.