सुल्तानपुर, मार्च 6 -- अखण्डनगर। अयोध्या-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर स्थित बनबहा सिरखिनपुर गांव में तुलसीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का संदिग्धावस्था में शव मिला। उसकी पहचान सत्यप्रकाश पाल (22) पुत्र चंद्रदेव पाल निवासी ग्राम कंधई, थाना पवई, आजमगढ़ के रूप में हुई। वह ट्रक ड्राइवर था और कल सुबह ही घर से ट्रक मालिक के यहां जाने को निकला था। शव को देखने से लगता था है कि व्यक्ति उसको मारकर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाकर लिटा दिया गया हो। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी श्याम सुन्दर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को स्पष्ट किया जा सकेगा। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल है। मृतक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.