सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर। गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी रायबरेली सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केस में एमपी -एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में सोमवार को गवाह नहीं आने से सुनवाई टल गई। परिवादी के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि गवाह नहीं आने से मौका लेने के कारण सुनवाई छह मार्च के लिए टल गई है। वर्ष 2018 में बेंगेलूरू में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने उस साल राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने आरोपों से इनकार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.