सुल्तानपुर, मई 10 -- कुड़वार, संवाददाता तीन दिवसीय राम कथा के लिए गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं व पुरूषों ने हिस्सा लिया। शनिवार को पूरे तिलक गांव में किरन शुक्ला को संयोजन में आयोजित राम कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा पूरे तिलक गांव से शुरू होकर कस्बे में होती हुई टैक्सी स्टैंड,मुराइन टोला से आदि गंगा गोमती तट पर पहुंची। जहां महिलाओं ने कलश में जल भर कर वापस कथा स्थल पर पहुंचीं। यात्रा में कथा व्यास डॉ विद्या कांत शुक्ला व संत डंडी स्वामी और मुख्य यजमान किरन शुक्ला उपस्थित थी। कथा व्यास ने कहा कि राम कथा मनुष्य जीवन को पावन बनाने वाली है। इसलिए इसे सबको श्रवण करना चाहिए। कथा शाम सात बजे से रात्रि दस बजे तक कथा चलेगी।उक्त अवसर पर रमेश तिवारी, नौशाद अहमद, दयाराम अग्रहरि, पीयूष शुक्ला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.