सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- मोतिगरपुर, संवाददाता रामबरन महाविद्यालय, बिभारपुर परिसर में चैत्र नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने मां मैहर देवी के मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराकर सम्मानित भी किया। शुक्रवार को अनुष्ठान की शुरुआत विद्वान पुरोहित पं. राम प्रताप दूबे द्वारा मंत्रोच्चार एवं वैदिक विधियों से की गई। प्रबंधक अजय सिंह ने कन्याओं के पांव पखारकर पूजन किया। माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों का भी ज्ञान आवश्यक है, इससे छात्र-छात्राओं में आध्यात्मिकता और संस्कार विकसित हों। वर्ष 2013 में रामबरन महाविद्यालय परिसर में मैहर माता मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रत्येक नवरात्र की सप्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.