सुल्तानपुर, मार्च 12 -- मोतिगरपुर, संवाददाता मलिकपुर बखरा में चौबीस लाख दस हजार रूपये की लागत से निर्मित अंत्येष्टि स्थल का सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने लोकार्पण कर गांव वासियों को समर्पित किया। कहा, मोदी-योगी सरकार लोगों की जन आकांक्षाओं खरा उतर रही है। मंगलवार को मलिकपुर बखरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अतिथियों पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया। विधायक ने कहा सरकार सभी जाति धर्म के लोगो के उत्थान को प्रयासरत है। हमारी सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं कर रही है। वहीं नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। ग्राम प्रधान सुशील गोस्वामी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल, उपायुक्त आजीविका मिशन कृष्णदेव गोस्वामी, बीडीओ महेश चंद्र त्रिपाठी, भाजपा मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.