सुल्तानपुर, मार्च 18 -- लंभुआ। संवाददाता लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पौराणिक स्थल बाबा जनवारी नाथ धाम में भक्तों ने फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और प्रसाद वितरण किया। बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में सांध्यकालीन आरती के दो वर्ष पूरे होने पर 104वें सोमवार को बाबा जनवारी नाथ धाम को पांच फल फूलों से सजाया गया था। आचार्य पंडित रविशंकर शुक्ल ने बताया कि 125 फूलों की माला और गुलाल से भक्तों ने खूब होली खेली। बाबा के विग्रह पर पुष्प वर्षा व गुलाल का छिड़काव किया गया। इसके बाद महिला पुरुष भक्त बाबा के गानों पर खूब थिरके। सुंदर नृत्य ने समा बांध दिया। शाम को मुख्य यजमान व कावड़ निर्माण समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि ने अपने परिवार के साथ पूजन शुरू किया तथा नंदी महाराज व गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.