सुल्तानपुर, मार्च 28 -- बल्दीराय,संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पडरे ग्रामसभा के पुर बख्तावर गांव में मशीन से गेहूं काटते समय आग लग गई। आग से राजकरन,राम निहाल,सरजू,शारदा का तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल सुभद्रा को सूचना दी है । वहीं दूसरी तरफ ग्राम सभा गौरा बरामऊ में भूपेंद्र सिंह पुत्र रघुपति सिंह के छप्पर में आग लग जाने से बाइक सहित कई घरेलू उपयोगी सामान जल कर नष्ट हो गए। रघुपति सिंह के घर के सामने रखे रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। छप्पर में खड़ी मोटरसाइकिल सहित बिजली पंखा,तख्त व पलंग सहित अन्य कई घरेलू सामान जल कर पूरी तरह नष्ट हो गए।ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। आग की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.