सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- सुलतानपुर। कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य पर विचाराधीन मुकदमे में मंगलवार को लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव की गवाही कोर्ट ने दर्ज की। पूर्व विधायक के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि घटना के विवेचक रहे शैलेन्द्र श्रीवास्तव की जिरह पूरी हो गई है। कादीपुर क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत के बवाल करने के आरोप में ये केस दर्ज हुआ था। न्यायाधीश एकता वर्मा की कोर्ट में अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.