सुल्तानपुर, फरवरी 3 -- सुलतानपुर। कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य आरोपियों के मुकदमे में अभियोजन पक्ष के गवाह दरोगा अवधेश यादव का बयान सोमवार को न्यायाधीश एकता वर्मा ने दर्ज किया। कादीपुर क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत के बाद पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अभिषेक सिंह राणा और रामार्य पाठक समेत 14 लोगों पर कादीपुर कोतवाली में पहुंचकर बलवा नारेबाजी, पथराव और डकैती करने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.