सुल्तानपुर, मार्च 10 -- सुलतानपुर। प्रदेश सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और गौरीगंज के विधायक रहे जंग बहादुर सिंह के खिलाफ विचाराधीन हत्या के मुकदमे में अपर जिला जज एकता वर्मा ने रिटायर्ड सीओ उमाशंकर उत्तम का बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग से दर्ज किया। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के गौरा पूरे मतऊ निवासी शिव कुमार ने 17 अप्रैल 20010को यह मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह और राम विलास पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.