लखनऊ, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बिहार से दिल्ली जा रही दिहाड़ी मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब दस फीट नीचे जा गिरी। बस में सवार लगभग 70 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 151 पर आनूपुर धरमपुर के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे बिहार से दिल्ली जा रही दिहाड़ी मजदूरों से भरी एक बस चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने मेटल बीम क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और वहां किनारे लगे बैरियर को तोड़ते हुए लगभग दस फीट नीचे गिरकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों द्वारा सूचना देने पर कुछ ही ...