सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- सुलतानपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को पवित्र संगम जल से 1057 बंदियों ने अमृत स्नान किया। प्रयागराज संगम से लाए गए जल को एक कुंड में डाला गया था। जहां पर कैदियों के स्नान की व्यवस्था की गई थी। कारागार अधीक्षक प्रांजिल अरविंद ने टीम के साथ इसकी व्यवस्था संभाली। प्रयागराज से लाए गए पवित्र संगम जल को एक बड़े कलश में सुरक्षित रखा गया। फिर एक विशेष कुंड का निर्माण करवाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद पवित्र जल को कुंड में प्रवाहित किया गया। जेल के सभी बैरकों में सुंदरकांड का पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला बैरक में भी कैदियों में उत्साह देखा गया। स्नान के बाद सभी बंदियों ने देश, समाज और परिवार की कुशलता की प्रार्थना की। बंदियों ने जेल से रिहा होने के बाद एक अच्छे नागरिक बनने की शप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.