सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- जयसिंहपुर, संवाददाता रविवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर चोरमा स्थित दुर्गा मंदिर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, डीएम, एसपी ने हवन पूजन कर मां दुर्गा की आरती की व एक सौ एक कन्याओं को भोज कराया। सदर विधानसभा क्षेत्र के चोरमा दुर्गा नगर स्थित दुर्गा मंदिर में डीएम कुमार हर्ष , एसपी कुंवर अनुपम और विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर आहुति डाली। इसके बाद मां दुर्गा की आरती उतारी। जिलाधिकारी ने नौ कन्याओं को तिलक लगाकर उन्हें हलवा पूड़ी का प्रसाद खिलाया। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में कन्याओं को भोज और मौजूद लोगों को प्रसाद वितरित किया। यहां काफी संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में जयसिंहपुर एसडीएम, तहसीलदार बीडीओ निशा तिवारी, भाजपा नेता रत्नेश तिवारी, पूर्व विधायक सभाजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.