सुल्तानपुर, मार्च 17 -- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सेल टूटने से हुआ हादसा बिहार के रोहतास के रहने वाले थे,अयोध्या जा रहे थे सुलतानपुर। बिहार के रोहतास से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए, इनमें एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है। सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवाली के बिरसिंहपुर गांव के पास तीर्थयात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी किलोमीटर 149.1 पर पहुंची थी। इसी दौरान गाड़ी का एक्सेल अचानक टूट गया। गाड़ी एमबसीडी से टकराकर पलट गई। 23 वर्षीय चालक निशु कुमार समेत गाड़ी में सवार अधिकतर यात्री बिहार के रोहतास जिले के दिनारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घायलों में पान पाटो देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों में विकास गुप्ता, रिंकी देवी, अंजू देवी, शिवानी, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.