बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। गर्मी ने शनिवार को अपना कहर ढा दिया। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा था। दोपहर होते-होते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। घर से बाहर निकलना किसी सजा से कम नहीं लग रहा था। शहर की सड़कें दोपहर में वीरान नजर आईं। कुछ लोग जरूरी काम से निकले भी, उन्होंने छतरी, गमछा और स्टॉल जैसे साधनों से खुद को तेज धूप से बचाने की पूरी कोशिश की। 24 घंटे में बढ़ गया तापमान: मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत की उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.