लखनऊ, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास शुक्ला पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार बेबी मसीह (45) और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) गम्भीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की पुष्टि मृतक के भाई ने अस्पताल पहुंचकर की। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए थे। घायलों को पहले सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेबी मसीह और अर्पित कुमार की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक अमहर दक्षिण पट्टी माधवप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.