सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- दोस्तपुर संवाददाता दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन शनिवार की दोपहर घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गयी है। परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। थक-हारकर अब उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थाना प्रभारी दोस्तपुर, पंडित त्रिपाठी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता किशोरी के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.