देवरिया, अक्टूबर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी टंकी में मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक अशोक गावंडे के शव के मामले की गुत्थी सुलझने की बजाय हर दिन उलझती ही नजर आ रही है। गुत्थी सुलझाने में पुलिस का पसीना छूट रहा है। एसओजी व सर्विलांस टीम गोरखपुर पहुंची और कुछ जगहों पर सीसी फुटेज भी खंगाला और घटना की कड़ी से कड़ी जोडऩे का प्रयास एसओजी कर रही है। पुलिस अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा भी कर रहे हें। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। लापरवाही मिलने पर शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश बरनवाल को हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.