देवघर, फरवरी 16 -- देवघर/कार्यालय संवाददाता महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को लगातार 32वें वर्ष भी भव्य शिव बारात निकाली गई। केकेएन नगर स्टेडियम से संध्याकाल में विराट शिव बारात निकाली गई। शिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में शिव बारात निकाली गई। शिवभक्ति के रंग में रंगे नगरवासियों के अलावे देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालु विराट शिव बारात के बाराती बने। शिवरात्रि महोत्सव समिति के मुख्य कलाकार कला निकेतन के निदेशक मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरु जी ने शिव बारात के लिए मुख्य आकर्षण सुलगता मुंडा व हैकर दैत्य बनाया। हैकर दैत्य साइबर अपराधियों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। शिव बारात देखने वाले लोगों ने मुख्य कलाकार पुटरु जी की सोच को भी खूब सराहा। अंगुलीमाल दैत्य, नरभक्षिणी दैत्य, एलियन की भक्ति, महाकाल का विकराल रूप, पिंजरे...