बागेश्वर, मई 15 -- बागेश्वर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चौरासी में मिले शव की शिनाख्त बिलौना निवासी सुर्जन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई महेंद्र ने शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी है। चौरासी क्षेत्र में बुधवार की शाम एक शव मिला। बकरी चराने गई महिला ने उसे देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रख दिया। गुरुवार को मृतक की पहचान सुर्जन सिंह दफौटी पुत्र मोहन सिंह दफौटी के रूप में हुई है। सुर्जन सिंह के भाई महेंद्र सिंह दफौटी ने बताया की वह पिछले 25 साल से कही गायब थे। कुछ ही समय पहले वह घर आए। आने के बाद भी वह समय-समय पर गायब रहते थे। चार दिन घर में तो चार दिन बाहर रहते थे। एक स...