बलिया, फरवरी 24 -- बलिया, संवाददाता। शहर के रामदहिनपुरम स्थित एक लॉन में रविवार की रात सुरों और गजलों की संगीतमय शाम सजाई गई। बलिया बीट्स की ओर से आयोजित पोएट्री फेस्टिवल सीजन-2 में प्रसिद्ध कवि राजीव रेड्डी, भावना श्रीवास्तव, मदन मोहन दानिश, चराग शर्मा और डॉ सागर ने अपने कविताओं और गजलों की प्रस्तुति से काव्य संध्या में मौजूद श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। गजलों की गहराई और सुरों की जुगलबंदी ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। मशहूर शायर जगजीत सिंह की गजलों को शब्द प्रदान करने वाले राजीव रेड्डी और 'बाघ का करेज...' जैसे हिट गानों को सुर प्रदान करने वाले जिले के निवासी गीतकार डॉ. सागर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। डॉ. सागर ने भोजपुरी की अपनी रचनाओं को सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। देर रात तक श्रोता आयोजन का आनंद उठाते रहे। इस दौरान अभिष...