चम्पावत, जनवरी 2 -- लोहाघाट। फार्मेसी अधिकारी सुरेश जोशी को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित करने पर स्वास्थ्य विभाग ने खुशी जताई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईड़ाकोट में तैनात फार्मेसी अधिकारी सुरेश जोशी इससे पूर्व भी संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता, चम्पावत जिलाध्यक्ष, प्रांतीय मीडिया प्रभारी और फेडरेशन ऑफ इंडियन फोर्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री डॉ. सतीश पांडेय की ओर से जारी कार्यकारिणी विस्तार पत्र में जोशी को प्रांतीय उपाध्यक्ष, भूपेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता, अनिल गड़कोटी को स्टेट कोर्डिनेटर, मनोज कुमार आर्य को विशेष परामर्शदाता मनोनित किया गया। सीएओ डॉ. देवेश चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी, डॉ. सतीश पांडैय, निर्मला ओली, कुलदीप राय, मृत्युं...