पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेश गंगवार को पार्टी ने राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के नामांकन के दिन ही राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी नामांकन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सुरेश गंगवार का नाम जिले से राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में तय किया। सुरेश गंगवार ने लखनऊ में जाकर डॉ.महेंद्र नाथ पांडे के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुरेश गंगवार को भाजपा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, विधायक विवेक कुमार वर्मा, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद समेत अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...