कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- सुरेश की मौत को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे, लेकिन महेवाघाट पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महेवाघाट क्षेत्र के कुम्हियावां स्थित पशु बाजार के पास रविवार देर रात पश्चिमशरीरा के कोइली का पुरवा निवासी सुरेश गंभीर हालत में मिला था। पुलिस ने घायल को सरसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उसको मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले में सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया था। सुरेश के पिता शिवदास व अन्य परिजनों का कहना है था हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस घटना को हत्या मान नहीं रही थी। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में हादसे का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीए...