मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर दिया। एक अन्य मैच ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच होना था। चक्कर स्पोर्टिंग के नहीं आने से ठक्कर बप्पा को वाकओवर दे दिया गया। खेल के 24वें मिनट में सुरेश अचल टीम के कमलेश कुमार ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हॉफ के 43वें मिनट में विक्रम ने दूसरा गोल दागा, जबकि 47वें मिनट में यश राज ने तीसरा गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब तथा दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल ...