मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सुरेश अचल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इनका जीवन हमेशा राष्ट्रवाद और समाजवाद को समर्पित रहा। अपनी लेखनी से समाज की कुरीतियों को दर्शाया। इनके नाम पर पुस्तकालय बनना चाहिए। अगर उनके पुत्र विवेक कुमार बनाते हैं तो ठीक, नहीं तो बिहार सरकार सुरेश अचल के नाम पर मुजफ्फरपुर में पुस्तकालय बनायेगी। ये बातें सोमवार को साहित्यकार, कवि, लेखक और समाजसेवी सुरेश अचल की 32वीं पुण्यतिथि समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी सरैयागंज स्थित स्व. अचल की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन समय में इनके आलेख और कविता ने समाज को जोड़कर आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम किया। आज इनकी पुण्यतिथि में सभी दल के लोगों का आना स्व. अचल की लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.