देहरादून, जनवरी 10 -- पौड़ी। शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ पौड़ी की जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में सर्व सहमति से सुरेन्द्र नेगी अध्यक्ष, रजनी जैन को उपाध्यक्ष, आशीष रावत को कोषाध्यक्ष व सुनील खण्डूड़ी को महामंत्री चुना गया। सुरेन्द्र नेगी ने अध्यक्ष बनने पर सभी का धन्यवाद कर कहा कि कर्मचारियों की समस्या का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। कर्मचारियों के लंबित लॉयल्टी बोनस, वेतन वृद्धि और फिल्ड कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्या का निराकरण करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य कार्यकारणी के साथ मिलकर सभी कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन की मांग पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर दीप सौरभ, नरेन्द्र भंडारी, आशीष, प्र...