लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद आईएएस सुरेंद्र सिंह को फिर से मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। वह इसके पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व सचिव रह चुके हैं। सुरेंद्र सिंह वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वाराणसी के डीएम के बाद उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। पदोन्नति पाने के बाद वह सचिव मुख्यमंत्री बन गए। यहां से मेरठ के मंडलायुक्त बनाकर भेजे गए। वह 29 सितंबर 2022 को नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वहां से 6 अक्तूबर यानी सोमवार को वापस लौटे हैं। इसके बाद उन्हें मंगलवार को मुख्यमंत्री का एक बार फिर से सचिव बनाया गया है। अमित सिंह और सूर्यपाल गंगवार पहले से मुख्यमंत्री के सचिव हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...