रांची, अप्रैल 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। आदर्श रौनियार वैश्य समिति चोरेया का चुनाव रविवार को संपन्न कराया गया। इसकी अगुवाई रौनियार वैश्य समिति के रांची जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ने की। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र गुप्ता का चयन किया गया और उपाध्यक्ष अशोक साहू, सचिव जयप्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदों के लिए भी लोगों का चयन किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर सुरेंद्र गुप्ता ने लोगों का आभार जताया और कहा कि समाज के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर ओमप्रकाश साहू, रमेश साहू, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, उदय गुप्ता और गिरधारी साहू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.