बदायूं, मई 12 -- सुरेंद्र सिंह यादव को बिसौली विधानसभा का सपा अध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेश प्रताप ने कहा कि सुरेंद्र सिंह यादव को संगठन के बारे में काफी अनुभव है और अब पार्टी का तेजी से ग्राफ बढ़ेगा। सुबोध भदौरिया, पुष्पेंद्र मौर्य, संजीव यादव, अमर सिंह यादव, मुनेंद्र यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुनव्वर अली, अफजल, अरविंद, सतपाल प्रजापति आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.