रांची, जुलाई 26 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के हेरीटेज क्लब ने कारगिल विजय दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कारगिल की ऊंचाइयों पर दुश्मनों के कब्जे को सफलतापूर्वक समाप्त करने वाले उन वीरों के शौर्य गाथा को भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने अपने गीतों के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों के जोश और जज्बे को लय में संजोया। क्विज, चित्रकला कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस न केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाला दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...