रांची, जनवरी 30 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के हेरिटेज क्लब द्वारा शुक्रवार को शहीद दिवस पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने मार्मिक भाषणों, देशभक्ति गीतों और प्लेकार्ड्स पर लिखे सार्थक संदेशों के माध्यम से राष्ट्र के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के मूल्यों को सदैव अक्षुण्ण रखना चाहिए और शहीदों के बलिदानों का सम्मान करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...