रांची, दिसम्बर 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरून्डा-मुरहू नदी से सोमवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुरूंडा गांव निवासी 65 वर्षीय गांगी मुंडाईन (पति रामसहाय मुंडा) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गांगी मुंडाईन रविवार को मुरहू हाट गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार की अहले सुबह ग्रामीणों से नदी में शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने पर मुरहू के समाजसेवी बबलू खान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। समाजसेवी बबलू खान ने पीड़ित परिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.