बांका, जनवरी 16 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला परिषद सदस्य सह बिहार राज्य जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने गुरुवार को सादपुर पंचायत अंतर्गत सुराहा गांव में नवनिर्मित पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय षष्ठम वित्त आयोग योजना के तहत नौ लाख दो हजार नौ सौ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पार्षद विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि पुस्तकालय ग्रामीण समाज का अभिन्न अंग रहा है। समय के साथ इसकी उपयोगिता में कमी जरूर आई, लेकिन वर्तमान दौर में फिर से पुस्तकालयों की आवश्यकता और प्रासंगिकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से विविध प्रकार के ज्ञान का अर्जन होता है और यह ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मजबूत केंद्र साबित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.