देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। लेकिन निगम कार्रवाई के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न कर रहा है। इस दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...