बोकारो, फरवरी 22 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। डुमरी-बेरमो मुख्य सड़क पर नावाडीह थाना अंतर्गत सुरही मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में खरपिटो पंचायत के सुशील कुमार तुरी (20 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार व बीडीओ प्रशांत हेम्ब्रम तथा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी जवानों के साथ पहुंचकर बाइक व ट्रक को अपने कब्जे में लिया। वहीं बाइक सवार कमो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह लाया गया, हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खरपिटो पंचायत के कुड़पनिया निवासी सुकर तुरी का पुत्र बाइक से सुरही की ओर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। ऐसे में बाइक सहित सवार के ट्रक नीचे फंस जाने से वहीं घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक जयराम कुमार महतो व झ...