बलिया, फरवरी 24 -- बलिया। शहर से करीब सात किमी दूर सुरहा ताल में पक्षियों का शिकार हो रहा है। इसका वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है। वॉयरल वीडियो पर डेंगी नाव पर सवार एक युवक के हाथ में आधा दर्जन मृत पक्षी नजर आ रहे ही। कुछ लोग पक्षियों का रेट भी पूछ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुरहा ताल में रहने वाली पक्षियों का शिकार कर बेंचने का कुछ लोग कारोबार करते हैं। इस सम्बंध में वन विभाग के दारोगा जयप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो में नजर आने वाली पक्षी साइबेरियन नहीं हैं। उनका कहना है कि अक्सर शिकारियों पर कार्रवाई की जाती है। कहा िक मामले की जांच की जा रही है तथा ताल में गश्त बढ़ा दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...