हरदोई, फरवरी 24 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के मोहकमपुरवा मजरा फरीदापुर गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी मनोज वर्मा की पोती के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद एक बस सवारियों को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव निवासी बबलू अपने खेत की ओर पैदल जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से आ रही बस ने उन्हें रास्ते में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि बबलू मेहनत-मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, दो बेटियां और एक छोटा बेटा है। घटना के बाद पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.