गुमला, जनवरी 2 -- रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सुरसांग पंचायत के रेंगोला गांव में शुक्रवार को सामूहिक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बीडीओ प्रधान हांसदा और सुरसांग पंचायत की मुखिया आशा सुचिता एक्का ने संयुक्त रूप से 50 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। मौके पर बीडीओ ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं मुखिया ने कहा कि पंचायत स्तर पर गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में बिरकेरा वार्ड सदस्य जगदीश केरकेट्टा,रेंगोला वार्ड सदस्य खुशामदी कुमारी, पंचायत सचिव सुधा टोपनो, पंचायत सहायक सुमित प्रसाद, समाजसेवी अनूप बाड़ा, नवीन सागर एक्का और अशोक किसान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.