सीतामढ़ी, फरवरी 3 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र में किसान रजिस्ट्रेशन का तीसरा चरण सोमवार से प्रारंभ हो गया। बीएओ सुनील कुमार ने बताया कि पहले दिन शाम पांच बजे तक कुल 266 किसानों का सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया गया। बीएओ ने बताया कि पूर्व में किसान रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर दादा-परदादा के नाम पर दर्ज जमीन, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्रों से नाम का मिलान नहीं होने जैसी दिक्कतों के कारण पंजीकरण में परेशानी हो रही थी। इस बार इन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था कर ली गई है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। हालांकि किसानों ने वर्ष 2019 में हुए किसान रजिस्ट्रेशन को लेकर चिंता जताई है। किसानों का कहना है कि उस समय कई किसानों की कुल जमीन का रकबा रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं हो सका था।आनन-फानन ...