सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सुरसंड। नेपाल के महोत्तरी जिले में रातों नदी के तटबंध टूटने के बाद सुरसंड क्षेत्र में बाढ़ का संकट अभी भी गहराया हुआ है। हालांकि, नदी के जलस्तर में लगभग दो फुट की कमी आई है, लेकिन कई गांवों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाढ़ का सर्वाधिक असर श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड पांच और दिवारी मतौना पंचायत के सिमियाही गांव में दिखाई दे रहा है। श्रीखंडी भिट्ठा को जोड़ने वाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर दो फुट तक पानी का तेज बहाव जारी है, इससे आवागमन पूरी तरह ठप है। भिट्ठामोड़ के निकट एनएच 227 पर भी करीब एक फुट पानी बह रहा है। सिमियाही गांव में चारों ओर से पानी घुसने के कारण ग्रामीण सड़कों और पीसीसी मार्ग पर तीन फुट तक पानी का बहाव है। वार्ड चार, पांच और छह पूरी तरह से जलमग्न हैं। कई घर चारों ओर से पानी में घिर चुके हैं। खासकर पशुपालकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.