सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सुरसंड। नगर पंचायत सुरसंड में सड़क के किनारे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाया। नपं ईओ देवानंद,सीओ सतीश कुमार,थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ जेसीबी मशीन के सहयोग से बाईपास चौक से मीना बाजार तक सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से जूर्माना भी वसूला गया। हांलांकि कतिपय लोग इसे प्रशासन का भेदभाव पूर्ण रवैया बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन कुछ लोगों को चिन्हित कर जूर्माने की राशि वसूली है, जबकि दर्जनों अतिक्रमणकारियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा गया है। जो प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैया को दर्शाता है। लोगों का यह भी आरोप है कि अतिक्रमण खाली कराने के नाम पर अस्थायी अतिक्रमणकारियों जैसे ठेला,रेहड़ी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.