सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के गोबरहिया और जमुरा पुल के बीच सुनसान सड़क पर मंगलवार को एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ा मिला। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुरसंड लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि सीतामढ़ी से वापस लौट रहे एसआई मुकेश कुमार ने सड़क किनारे जख्मी व्यक्ति को देखा और तत्काल इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही सुरसंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर दुर्घटना से संबंधित कई चोट के निशान पाए गए हैं। इससे सड़क हादसे की पुष्टि होती है। हालांकि मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.