सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- सीतामढ़ी। सुरसंड में हुए बस हादसे के बाद गुरुवार की देर रात जिला अधिकारी रिची पांडेय सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद रहे और घायलों के उपचार में जुटे रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजन को नियमानुसार सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों को समूचित इलाज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसकी निगरानी की जा रही है। आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही हादसे की वजह का पता लगाने का भी निर्देश स्थानीय स्तर पर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...