सीतामढ़ी, अक्टूबर 6 -- सुरसंड । नगर पंचायत सुरसंड में रविवार को सरेह में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान वार्ड-18 विद्यापति नगर निवासी धर्मेंद्र झा(45) पिता स्व. जयकांत झा के रुप में की गयी है। प्रखंड कार्यालय से पूरब पानी भरे गढ्ढे में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही सुरसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआई लालकिशोर सिंह,एसआई अभिजीत सिंह तथा सशस्त्र बलों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु पानी में डूबने से हुई प्रतीत होता है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.